Press "Enter" to skip to content

पुलिया से टकराया ट्रक, हेल्पर की मौत; चालक गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-46 स्थित पाठक होटल के पास गुरुवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब ट्रक शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व हेल्पर केबिन में फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 38 वर्षीय हेल्पर मंगल सिंह राजपूत, निवासी भानपुर, जिला मंदसौर, को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक का इलाज जारी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से कैसे टकराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!