Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, सिरसौद थाना क्षेत्र में दर्दनाक मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत सिरसौद थाना क्षेत्र के झिरी–भौराना मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन उसे कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अरविंद कुमार जाटव (32 वर्ष), निवासी खोड़ गांव थाना भौंती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद कुछ माह पूर्व बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में काम कर चुका था। मंगलवार को वह अपने दोस्तों से मिलने बैराड़ जाने की कहकर घर से बाइक पर निकला था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने वाहन की पुष्टि अभी नहीं की है। सिरसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!