Press "Enter" to skip to content

गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया कीर्तिमान, अली अर्सलान बने जिला टॉपर, कई विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2025-26 में गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय के मेधावी छात्र अली अर्सलान ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं परिवार में हर्ष का माहौल है।




अन्य विद्यार्थियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

विद्यालय की छात्रा आन्या गुप्ता ने 94.0 प्रतिशत, श्रद्धा बंसल ने 93.4 प्रतिशत, अनुष्का गुप्ता ने 93.0 प्रतिशत तथा अंश अग्रवाल ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।




विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर 16 अप्रैल को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर महिपाल अरोरा एवं प्राचार्य कीर्ति चावला ने विद्यार्थियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।




मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता

डायरेक्टर महिपाल अरोरा ने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए ठोस योजना बनाने और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य कीर्ति चावला ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!