Press "Enter" to skip to content

नरवर में दिनदहाड़े गेहूं चोरी, CCTV में कैद वारदात, लगातार घटनाओं से बढ़ी दहशत, पुलिस पर उठे सवाल / Shivpuri News

नरवर। कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर अब इतने बेखौफ हो गए हैं कि दिनदहाड़े ही वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बुधवार 15 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे का है, जिसने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 2, कस्बा रोड स्थित वर्तमान होटल के सामने रहने वाले धर्मेंद्र कुशवाहा, जो एमपी ऑनलाइन संचालक हैं, के घर में रखी दो बोरी गेहूं को एक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

घटना की खास बात यह है कि पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

नरवर क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले ब्लॉक के सामने स्थित अशोक अग्रवाल की दुकान से करीब 5 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

CCTV के आधार पर जांच जारी

अब देखना होगा कि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कब तक गिरफ्तार करती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!