शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के उकावल गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में स्कूल में घुसकर जमकर हंगामा किया। सने शिक्षक और बच्चों से मारपीट की। इसके साथ ही वह स्कूल की रसोई में भी घुस गया और वहां काम कर रही महिलाओं के साथ बदसलूकी की।
जानकारी के मुताबिक आरोपी विमल रघुवंशी वोटर कार्ड में अपनी पत्नी का नाम बदलना चाहता था। उसे पत्नी कल्लों का नाम बदलकर रीना करवाना था। इसके लिए उसने कुछ महीने पहले बीएलओ की भूमिका निभा रहे शिक्षक अशोक नरवरिया को आवश्यक दस्तावेज सौंपे थे। शिक्षक ने दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड कर रेफरेंस नंबर भी दे दिया था, लेकिन कुछ महीनों बाद भी नाम परिवर्तन नहीं होने से विमल नाराज था।
क्लास में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की
विमल ने सोमवार को नशे की हालत में स्कूल में घुसकर शिक्षक से गाली-गलौज और मारपीट की। जब बच्चों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। बच्चों और शिक्षकों को अपनी जान बचाने के लिए स्कूल से भागना पड़ा। आरोप है कि स्कूल से बाहर निकलने के बाद उसने रास्ते में भी शिक्षक के साथ मारपीट की।
शिक्षक अशोक नरवरिया ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत कोलारस थाना की लुकवासा चौकी और एसडीएम के पास दर्ज कराई है।

शराबी ने स्कूल में घुसकर किया हंगामा: वोटर कार्ड में पत्नी का नाम नहीं बदलने पर शिक्षक को पीटा, महिला रसोइयों से बदसलूकी की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में बोर्ड परिणाम बेहतर, हायर सेकेण्ड्री में 8.20% और हाईस्कूल में 4.68% वृद्धि / Shivpuri News
- सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा / Shivpuri News
- शिवपुरी के 8 छात्रों ने 10वीं स्टेट मेरिट में बनाई जगह, जिले का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के 14 होनहार छात्रों ने 12वीं मेरिट में बनाई जगह, जिले का नाम किया रोशन / Shivpuri News
- खनियाधाना की बेटी स्मृति पांडे ने रचा इतिहास, एमपी बोर्ड 10वीं की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment