शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा घोषित वर्ष 2026 के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।
हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय के कुल 70 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 66 छात्र प्रथम श्रेणी में तथा 1 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। इस परीक्षा में भैया भानु रावत ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। भैया विशाल धाकड़ ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा भैया सचिन धाकड़ ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 49 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1 छात्र ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 45 छात्र प्रथम श्रेणी में तथा 1 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संकायवार परिणाम में कृषि संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत, गणित संकाय का 95 प्रतिशत तथा जीवविज्ञान संकाय का 89 प्रतिशत रहा।
कृषि संकाय में भैया अनमोल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रशांत पटेल ने 89.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा कार्तिक निरंजन ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जीवविज्ञान संकाय में दिव्यांश राजपूत ने 89.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रियांशु रघुवंशी ने 87.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा यश प्रताप सिंह परमार ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया।
गणित संकाय में दीपेश धाकड़ ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, संदेश कुमार लोधी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा मंदीप कौरव ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक श्री पवन शर्मा, सह-प्रबंधक श्री जितेंद्र परसाई, प्राचार्य श्री लोकेंद्र सिंह मेवाड़ा, परीक्षा प्रभारी श्री पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षण प्रमुख श्री मनोज सिंह चौहान सहित समस्त आचार्य परिवार ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










Be First to Comment