Press "Enter" to skip to content

करैरा में बाँके बिहारी मंदिर की सेविका रानी बाई सेठानी की समाधि का भक्तों ने कराया जीर्णोद्धार / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा के बाँके बिहारी मंदिर के पीछे स्थित रानी बाई सेठानी की समाधि, जो वर्षों से उपेक्षित थी, भक्तों के प्रयासों से जीर्णोद्धार के बाद एक बार फिर भक्तिभाव का केंद्र बन गई है। यह समाधि, प्राचीन गणेश मंदिर के पास नदी किनारे स्थित है, और बाँके बिहारी जी की सच्ची सेविका रानी बाई से जुड़ी अद्भुत कथाओं के कारण प्रसिद्ध है।

मंदिर के पुजारी श्री धीरज भार्गव ने बताया कि पूर्व समय में पूजा-अर्चना के बाद पुजारीगण समाधि पर जाकर आचमन करते और पूजा करते थे। भक्तों ने अपनी भक्ति और प्रयासों से इस समाधि को पुनर्जीवित किया, लेकिन इसमें स्थानीय प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं रही।

भक्तों का कहना है कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि ध्यान दें, तो करैरा के सभी प्राचीन मंदिरों और समाधियों का संरक्षण और जीर्णोद्धार संभव हो सकता है। इससे करैरा को सही मायनों में ‘अध्यात्म की नगरी’ के रूप में पहचान मिल सकती है, और यह स्थान देशभर में प्रसिद्ध हो सकता है।

कथाओं के अनुसार, रानी बाई सेठानी की भक्ति और सेवा से प्रसन्न होकर बाँके बिहारी जी ने उन्हें स्वर्गलोक का वरदान दिया। आज भी उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।

भक्तों के प्रयास यह बात जरूर सिद्ध हो गई , कि समाज में धर्म और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए जनभागीदारी कितनी महत्वपूर्ण है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अब यह अपेक्षा है कि वे करैरा के अन्य ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने में आगे आए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!