शिवपुरी: अशोक विहार कॉलोनी के खाली प्लाट में मगरमच्छ की करंट लगने से मौत हो गई। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नेशनल पार्क प्रबंधन और नगर पालिका को सूचना दी, लेकिन मगरमच्छ को नहीं हटाया गया। बदबू आने पर कॉलोनीवासियों ने ही मगरमच्छ को हटाकर सड़क पर रखा।
नगर पालिका ने प्लाट से पानी निकालने डाली थी मोटर
स्थानीय राम खिलाड़ी रजक ने बताया कि उनके घर के पास एक खाली प्लाट है, जिसमें भरे पानी को निकालने नगर पालिका ने मोटर डाली थी। तीन दिन पहले बिजली के करंट लगने से एक मगरमच्छ की मौत हो गई थी। तीन दिन से मृत मगरमच्छ प्लाट में ही पड़ा हुआ था।
मगरमच्छ को हटाने के लिए माधव नेशनल पार्क की टीम सहित नगर पालिका को सूचना दी थी, लेकिन किसी ने उसे नहीं हटाया। गुरुवार को लोगों ने प्लाट से निकालकर मगरमच्छ को सड़क पर रख दिया। उनका कहना है कि उन्होंने इसलिए ऐसा किया, जिससे नगर पालिका या नेशनल पार्क की टीम मगरमच्छ को यहां से ले जा सके।
नगर पालिका सीएमओ इशांत धाकड़ का कहना है कि लार्वा के चलते प्लॉट में भरे पानी को मोटर डालकर निकाला गया था। उस प्लॉट में एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिला था। जीव जंतु के रेस्क्यू या फिर उनके शव को हटाने का कार्य फॉरेस्ट या नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा किया जाना चाहिए।

अशोक विहार कॉलोनी में करंट लगने से मगरमच्छ की मौत, नगरपालिका ने पानी निकालने डाली थी मोटर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment