Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी का एक मामला सामने आया है, जिसमें चोर वारदात को अंजाम देने के बाद उसे पूरी तरह सफल नहीं कर सके। केनरा बैंक के सामने स्थित जरियन सरकार मंदिर के पास एवं शीतला माता मंदिर के पीछे से अज्ञात चोर एक ट्रैक्टर चोरी कर ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर भूरा लोधी का बताया जा रहा है। चोर ट्रैक्टर को लेकर भाग ही रहे थे कि अचानक उसका गियर फंस गया, जिसके चलते ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ सका। स्थिति बिगड़ती देख चोर ट्रैक्टर को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर लावारिस खड़े ट्रैक्टर पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद में ट्रैक्टर मालिक भूरा लोधी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने ट्रैक्टर की पहचान की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

घटना के बाद भूरा लोधी द्वारा कोलारस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!