Press "Enter" to skip to content

सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में पानी की समस्या को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा नगरपालिका को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। शहर में पेयजल संकट ना हो। शहरवासी पानी के लिए परेशान ना हो। यदि पानी की मोटर में खराबी है तो उसे जल्दी ठीक कराया जाए जिससे शहर वासियों को पानी मिल सके।

कलेक्टर स्वयं पहुंचे निरीक्षण करने
बुधवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा स्वयं सतनवाड़ा स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे और उन्होंने वहां जाएजा लेते हुए नगर पालिका सीएमओ से चर्चा की। किस प्रकार शहर में पानी की आपूर्ति बनी रहे। वहां काम कर रहे कारीगरों से भी जानकारी ली।
अपने सामने ही मोटर चालू करवाई। जिससे अब शहर को गुरुवार से पानी मिल सकेगा।

विदित हो कि शनिवार को फिल्टर प्लांट की मोटर खराब हो गई थी। जबकि एक मोटर पूर्व में ही खराब थी जिसके कारण पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका के सीएमओ इशांत धाकड़ को मोटर सुधरवाने के निर्देश दिए और अभी 2 दिन से पानी की मोटर में सुधार का काम जारी था। आज कलेक्टर स्वयं फिल्टर प्लांट पर पहुंचे और उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सीएमओ और नगर पालिका के सहायक यंत्री सचिन चौहान को आवश्यक निर्देश भी दिए।

आने जाने वाले लोगों की करें रजिस्टर में एंट्री
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशांक धाकड़ को निर्देशित किया है कि यहां अनावश्यक रूप से किसी की भी आवाजाही न हो और जो लोग आते हैं उनकी मुख्य द्वार पर रजिस्टर में एंट्री की जाए। एक गार्ड की यहां नियुक्ति रहे।

वैकल्पिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने वैकल्पिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एक अतिरिक्त मोटर स्टैंडबाय में रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में जल आपूर्ति प्रभावित न हो और व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखते हुए समय-समय पर आवश्यक रखरखाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!