,

सड़क किनारे बह रहे गंदे पानी से नहाया युवक, बोला कुछ हुआ तो नगरपालिका होगी जिम्मेदार, CMO बोलें कार्रवाई करेंगे / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के संजय कॉलोनी के रहवासियों ने आज फिजिकल थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे पर चक्का जाम कर दिया. लोगों की मांग है कि उन्हें पिछले 15 दिनों से मड़ीखेड़ा का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है. ऐसे में वह काफी परेशान बने हुए हैं.

शिवपुरी शहर की संजय कॉलोनी के रहवासियों ने आज फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुराम चौराहे पर चक्का जाम कर दिया. महिलाएं भी सड़कों पर उतर गई. इसके बाद महिलाओं ने अंगूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने सड़कों पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया. लोगों ने सड़क किनारे ही बह रहे गंदे पानी को कट्टी में भरकर उसी से नहाया और कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो नगर पालिका इसका पूर्ण जिम्मेदार होगा.

रहवासियों ने शिकायत करते हुए बताया था कि कर्मचारी सही तरीके से बात नहीं करते हैं साथ ही अपनी मनमानी करते हैं इस पर सीएम ने कहा कि उन पर मैं आज ही कार्रवाई करूंगा और संजय कॉलोनी की सड़क और गंदगी को लेकर सीएमओ ने निरीक्षण भी किया था उस पर कहा कि नालियों को साफ करवा दिया है और सड़कों का वर्क आर्डर हो चुका है अगर ठेकेदार काम नहीं करता है तो उसके प्रति राजसात की कार्रवाई की जाएगी. पानी की सप्लाई को लेकर कहा कि जल्द ही इसकी समस्या का निराकरण किया जाएगा. प्राइवेट टैंकरों की मनमानी के लिए सीएमओ ने कहा कि प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया जाएगा और रेट निर्धारित की जाएगी.