शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरवदा में बिजली बिभाग के टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। पीड़ित किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिकरवदा निवासी सेवकराज पुत्र महाराज सिंह यादव उम्र 40 वर्ष ने बताया कि 9 मई की सुबह करीब 11 बजे उसने अपनी दोनों गायों को पानी पिलाने के लिए छोड़ा था। कुछ देर बाद उसके छोटे भाई आशाराम यादव ने सूचना दी कि गांव में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से दोनों गायों की मौत हो गई है।
मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों गायें मृत अवस्था में पड़ी थीं। पीड़ित किसान के अनुसार मृत गायों की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।







Be First to Comment