शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोद गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मॉर्निंग वॉक पर निकला था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार दीगोद गांव निवासी परमाल जाटव (50) रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परमाल जाटव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।







Be First to Comment