शिवपुरी। गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य, फिटनेस और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस प्रारंभ की जा रही हैं। यह क्लासेस महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लिए आयोजित की जाएंगी।
स्कूल परिसर में उपलब्ध सेमी ओलंपिक साइज़ स्विमिंग पूल में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित एवं अनुभवी कोच तथा लाइफगार्ड की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फीमेल इंस्ट्रक्टर की विशेष व्यवस्था की गई है।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्विमिंग पूल में आधुनिक फिल्ट्रेशन प्लांट एवं स्वच्छता की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। प्रतिभागियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे उन्हें सुरक्षित और बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण मिल सके।
स्कूल प्रबंधन ने इच्छुक प्रतिभागियों से शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराकर अपना स्लॉट बुक कराने की अपील की है, ताकि वे इस गर्मी में स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर गतिविधि का लाभ उठा सकें।
अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें :
📞 7772827140
📞 9301637568








Be First to Comment