शिवपुरी: पिछले 10 दिनों से नए सीएमओ इशांत धाकड़ के चार्ज ग्रहण करने की प्रक्रिया का बुधवार को पटाक्षेप हो गया।दोपहर 1 बजे सीएमओ चेंबर में वह पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। खास बात यह रही कि इस दौरान वर्तमान सीएमओ केशव सिंह सगर को भी बुलाया गया, लेकिन वह दफ्तर नहीं पहुंचे और इसी दौरान उनके शिवपुरी से स्थानांतरण का आदेश भी आ गया।
ऐसी चर्चा है कि बुधवार को शुभ मुहूर्त का इंतजार सीएमओ इशांत धाकड़ चार्ज ग्रहण करने के लिए कर रहे थे और हुआ भी यही। बुधवार को जैसे ही उन्होंने सीएमओ पद का कार्यभार संभाला, उधर पुराने सीएमओ केशव सिंह सगर को अब तक शिवपुरी से स्थानांतरित नहीं किया गया था, इस वजह से माना जा रहा था कि क्या नगर पालिका को दो सीएमओ चलाएंगे। बुधवार को केशव सगर के स्थानांतरण आदेश आ जाने के बाद राज्य सरकार ने भी स्थिति क्लियर कर दी। नगर पालिका दफ्तर में सबसे पहले नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के चेंबर में सीएमओ इशांत धाकड़ पहुंचे और उन्होंने लड्डू खिलाकर स्वागत किया। नपाध्यक्ष ने नगर विकास पर मिलकर काम करने की बात कही।

सीएमओ धाकड़ ने पदभार संभाला, केशव सिंह का सागर तबादला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment