97 प्रतिशत तक अंक हासिल किए समाज के छात्र छात्राओं ने
शिवपुरी आज शिवपुरी में पाल बघेल धनगर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह स्थानीय नक्षत्र वाटिका में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की लगभग 200 प्रतिभाओं का सम्मान मंच से किया गया जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त छात्राओं का सम्मान किया साथ ही समाज के उन युवाओं का भी सम्मान किया जिन्होंने नौकरी में स्थान हासिल किया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नगरपालिका शिवपुरी अद्यक्ष गायत्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपको शिक्षा के साथ संस्करवान भी बनना है क्योंकि संस्कारविहीन शिक्षा किसी मतलब की नहीं होती, उन्होंने उपस्थित प्रतिभाओं से सरकार की शिक्षा परख योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने का आव्हान किया। कार्यक्रम की अद्यक्षता रिटायर्ड डीएसपी मदन पाल ने की जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप ईमानदारी से मेनहत करें तो सफलता जरूर मिलेगी उन्होंने कहा कि आपकी सफलता में आपके माता पिता का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि उनकी मेहनत और समपर्ण, संस्कार से ही आपको यह सफलता हासिल हुई है।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंजी. गोपाल पाल ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान सुनहरे भविष्य का आव्हान है। उन्होंने कहा कि यह समाज की वे प्रतिभायें हैं जो आगे जाकर समाज का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित सब रजिस्ट्रार विकास पाल ने कहा कि आप टारगेट बनाकर पढ़ाई करें उन्होंने अपने स्वयं का उदाहरण देते हुये कहा कि मैं एक एवरेज स्टूडेंट था लेकिन टारगेट बनाकर पढ़ाई करने से सफलता हासिल हुई है उन्होंने कहा कि मैं प्रतिभाओं का मार्गदर्शन के लिये तैयार हूं। नरवर जनपद अद्यक्षा प्रियंका पाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पाल बघेल धनगर समाज के जिला अद्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने अपने उद्बोधन में असफ़लता से न घबराने की सलाह प्रतिभाओं को दी और लगातार प्रयास करने का आव्हान किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य हरिकृष्ण बघेल, पोहरी नगर कांगेस अद्यक्ष दीवान सिंह बघेल, हाकिम सिंह बघेल सरपंच, अजब सिंह बघेल थरखेड़ा, युवा जिला अद्यक्ष शिशुपाल सिंह बघेल, जगन सिंह बघेल, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष नीरज पाल, जगन सिंह बघेल, राकेश पाल, रघुवीर पाल, श्रीमती मालती पाल, श्रीमती सुषमा बघेल, ममता बघेल, पत्रकार राजू यादव, दीपेंद्र पाल, होल्कर सेना जिला अद्यक्ष पंकज पाल, रामनिवास पाल, विशाल बघेल, डॉक्टर देव सागर पाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नेपाल सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम में सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।








Be First to Comment