शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 21 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर दुष्कर्म के आरोपी से जान का खतरा बताते हुए आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि शहर के गणेश होजरी के संचालक इंद्रकुमार गोयल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाया बेवजह परेशान करने का आरोप:
एसपी ऑफिस में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने पहुंची पीड़िता ने कोतवाली थाने में पदस्थ महिला उप निरीक्षक पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस थाना कोतवाली द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नही किया जा रहा है। बल्कि उल्टा उसे ही पुलिस द्वारा कॉल करके बुलाया जाता है और कागजो पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा है।
दुष्कर्म के आरोपी से बताया जान का खतरा:
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी धनबल एवं राजनैतिक दखल रखने वाला है।आरोपी के इसी प्रभाव के चलते पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नही किया जा रहा है।आरोपी 15 दिनों से है।आरोपी को यदि गिरफ्तार नही किया गया तो वह पीडिता एवं उसके परिजन के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना कारित कर सकता है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

गणेश होजरी रेप केस पीड़िता ने आरोपी से बताया जान का खतरा, गिरफ्तारी की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment