शिवपुरी। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव आगाज हो चुका है। प्रदेश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी क्रम में आगामी 3 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले में पहुंचेगी। इस यात्रा की तैयारीयों का जायजा लेने और कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बुधवार को शिवपुरी पहुंचे। यहां शहर के गांधी सेवा आश्रम में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा उन्होंने डॉ मोहन यादव को पर्ची वाला सीएम और प्रदेश की सरकार को पर्ची वाली सरकार बता दिया।
बीजेपी को शिवराज के नाम पर मिला जनादेश:
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि असल में मध्यप्रदेश में बीजेपी को जनादेश शिवराज सिंह चौहान के नाम और चेहरे पर मिला था। लेकिन ये अलग बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पर्ची भेजी जिसे शिवराज सिंह से पढ़वा दिया और कहा कि पर्ची में नाम मोहन यादव का निकला है। यानी मुख्यमंत्री विधायकों से चुने हुए नहीं हैं पर्ची के सीएम है जो प्रधानमंत्री के निर्देश और आदेश से मुख्यमंत्री बने हैं।
प्रदेश में बड़ा क्राईम करप्शन और कर्ज
पीसीसी चीफ ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और करप्शन के लिए मोहन सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने में ही प्रदेश सरकार पर 15000 करोड़ का कर्ज बढ़ गया। वहीं प्रदेश में अपराध बढते जा रहे हैं। प्रदेश में करप्शन पिछले दो महीना में दूनी रफ्तार से बड़ा है ऐसा लगता है जैसे सरकार ने लूट की छूट दे रखी हो।प्रदेश सरकार का फोकस केसीसी यानी क्राईम करप्शन और कर्ज पर है जो आने वाले भविष्य के लिए बहुत ख़तरनाक है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतेगी 15 लोकसभा सीट:
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जब पूछा गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस कितनी लोकसभा सीट जीत सकती है तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 15 सीट पर चुनाव जीत रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और करप्शन से तंग आ चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बूथ मुक्त कांग्रेस को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा था तो फिर अमित शाह बोलते वक्त क्यों भूल जाते हैं।

प्रदेश में बढ़ते क्राईम करप्शन और कर्ज को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment