Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के युवक हिमांशु शर्मा की इंदौर में मौत, तीन इमली ब्रिज पर जख्मी मिला था / Shivpuri News

शिवपुरी: इंदौर में शिवपुरी के युवक की मौत हो गई है। युवक इंदौर के सात इमली ब्रिज पर जख्मी हालत में पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक हिंमाशु 28 पुत्र स्व. योगेश शर्मा निवासी सोनचिरैया के पीछे शिवपुरी की इंदौर में सोमवार-मंगलवार की रात मौत हो गई है।

रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच सात इमली ब्रिज पर घायल हालत में पड़ा मिला। इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। मृतक की बाइक मौके से गायब थी। भंवरकुआ पुलिस द्वारा मामले में छानबीन की जा रही है। परिजन शव लेकर शिवपुरी रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!