Press "Enter" to skip to content

गुना वाइपास पर हाई लिमिट पोल से टकराई स्लीपर कोच बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, बस को लेकर भागा ड्राइवर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुना बाईपास पर बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए हाई लिमिट पोल से टकरा गई।
जिससे बस में सवाल यात्रियों में चीख पुकार मच गई।गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक शरद कंपनी की स्लीपर कोच यात्री बस आज सुबह गुना की तरफ से चलकर शिवपुरी आ रही थी इसी दौरान गुना बाईपास पर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए हाई लिमिट पोल से स्लीपर कोच बस टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था जिस वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल बस को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!