Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से झोपडी में लगी आग: अदंर बैठा युवक झोपड़ी के साथ जला, मौके पर मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के नया चौराहा के पास एक झोपडी पर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से आग भड़क गई। इस आगजनी की घटना में टपरिया के साथ उसके अंदर बैठा एक युवक आग में बुरी तरह से जल गया था। घटना में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नया चौराहा के पास रामलाल (50) पुत्र भरतू आदिवासी की झोपडी बनाकर रह रहा था। आज मंगलवार को खराब मौसम के बीच रामलाल आदिवासी अपनी झोपडी के अंदर बैठा था। तभी हल्की बारिश के साथ तेज आवाज के साथ झोपडी पर आकाशीय बिजली गिर गई थी।

आकाशीय बिजली गिरने से झोपडी में आग लग गई थी। इस घटना रामलला पूरी तरीके जला नहीं बल्कि भुन गया था। इसके बाद में उसके कंकाल नुमा शव को बाहर निकाला गया। बताया गया है कि आकाशीय बिजली गिरने से रामलाल भी झुलस गया था। इसी के चलते रामलला झोपडी में आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!