शिवपुरी। बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में मंगलवार को हायर सेकेण्डरी के महत्वपूर्ण गणित विषय की परीक्षा 67 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। जिला परीक्षा प्रभारी वत्सराज सिंह राठौड़ ने बताया कि उक्त परीक्षा में कुल 2354 परीक्षार्थी नामांकित थे जिनमें से 2322 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 32 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बदरवास व खनियांधाना में कोई भी परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। वहीं शिवपुरी में 8, पिछोर में 3, करैरा में 6, नरवर में 4, पोहरी में 7 व कोलारस में 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं अंतिम दौर में हैं और इस बार अब तक सिर्फ एक नकल प्रकरण खोड़ में दर्ज हुआ है।
डीईओ ने कोलारस तो डीपीसी ने बैराड़ में परखी परीक्षा
मंगलवार को आयोजित परीक्षा में भले ही परीक्षार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन शिक्षा विभाग के तीनों उडऩदस्तों ने शहर से लेकर अंचल तक के केन्द्रों पर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने कोलारस कस्बे में स्थित बालक उमावि सीएमराइज, कन्य उमावि, मॉडल उमावि एवं अशासकीय सरस्वती ज्ञान मंदिर परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया तो वहीं डीपीसी विवेक श्रीवास्तव ने सबसे पहले शहर के उमावि क्रमांक 1 एवं उमावि क्रमांक 2 केन्द्र का निरीक्षण किया इसके बाद पोहरी के कन्या उमावि सहित बैराड़ के विजयानंद उमावि, अशासकीय पैराडाइज एवं शासकीय उमावि केन्द्र का जायजा लिया तो वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे की टीम ने शहर के कन्या उमावि आदर्श नगर, शासकीय तात्याटोपे हाईस्कूल फिजीकल कॉलोनी, मॉडल उमावि एवं अशासकीय गुरूनानक उमावि केन्द्र का निरीक्षण किया।
सजगता पर पर्यवेक्षकों को मिली सराहना
सोमवार को शहर के उत्कृष्ट उमावि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शुरू होते ही जिस तरह कक्ष में तैनात पर्यवेक्षकों ने मुस्तैदी और सजगता के साथ फर्जी परीक्षार्थी को ट्रेस किया और केन्द्राध्यक्ष ने तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस के हवाले किया उस पर विभागीय अधिकारियों ने तैनात अमले की सजगता की सराहना की है और अन्य केन्द्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों को भी हिदायद दी है कि वे शेष बचे प्रश्रपत्रों के दौरान पूरी सजगता से अपनी ड्यूटी दें व उपस्थिति पत्रक में अंकित परीक्षार्थी के फोटो से भलीभांति मिलान करें।
इनका कहना है
मंगलवार को 12 वी के गणित विषय की परीक्षा 67 केन्द्रों पर आयोजित की गई जिसमें 2322 परीक्षार्थी शाामिल हुए। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
समर सिंह राठौड़
जिला शिक्षा अधिकारी, शिवपुरी

हायर सेकेण्डरी के गणित की परीक्षा देने पहुंचे 2322 परीक्षार्थी, 67 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण रही परीक्षा, कोई भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment