Press "Enter" to skip to content

खूंखार सियार ने बुजुर्ग किसान पर किया हमला, पैर जख्मी हाथ की उंगली हुई अलग, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले छर्च में सोमवार की शाम खेत पर काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान पर खूंखार जंगली सियार ने हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा बुजुर्ग किसान का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मारिया पुत्र छुट्टी कुशवाह उम्र 65 वर्ष निवासी छर्च अपने परिजनों के साथ खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान वह काम कर अकेला बैठा हुआ था। तभी एक खूंखार जंगली सियार ने पीछे से उसे पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग किसान जब तक संभाल पाता तब तक सियार ने उसके पैर और हाथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यहां तक की सियार बुजुर्ग किसान की एक उंगली भी काट कर खा गया। बाद में खेत पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग किसान को सियार से बचाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुजुर्ग का इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!