Press "Enter" to skip to content

थ्रेसर से फसल निकालते समय एक किसान को सांप ने पैर में काटा, हालत गंभीर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पनवारी गांव में सोमवार की सुबह खेत पर थ्रेसर से मसूर की फसल निकलते समय एक किसान को जहरीले सांप ने पैर में काट लिया जिससे किसान की हालत बिगड़ गई। किसान मिथुन जाटव को परिजन इलाज के लिए पहले कोलारस अस्पताल ले गए जहां से गंभीर हालत के चलते मिथुन को डाक्टर ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल में मिथुन जाटव का उपचार किया जा रहा है। मिथुन के बड़े भाई दीपक जाटव ने बताया कि मसूर की फसल निकलते समय मिथुन को जहरीले सांप ने पैर में काट लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!