Press "Enter" to skip to content

23 साल के छात्र की अश्लील छेड़छाड़ से तंग आकर 20 साल की छात्रा ने जहर खाकर की सुसाइड, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में एक छात्र की छेड़छाड़ से परेशान होकर एक 20 साल की छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने 23 साल के आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक करैरा के ग्रामीण अंचल का रहने वाला एक पिता करैरा कस्बे में अपनी बेटी और अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किराए का मकान लेकर रह रहा था। इसके अलावा वह और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर का खर्च चलाता था। उसी मकान में बडौरा गांव का रहने वाला 23 वर्षीय छात्र सक्षम लोधी पुत्र गजेन्द्र लोधी पढ़ाई के उद्देश्य से किराए का कमरा लेकर रहता था।

बताया गया है कि सक्षम लोधी द्वारा 20 वर्षीय छात्रा को परेशान किया जाने लगा था। इसकी शिकायत युवती के पिता ने मकान मालिक से की थी। मकान मालिक ने छात्र से दिया हुआ किराए का कमरा खाली करा लिया था।

इसके बावजूद छात्र नहीं माना और उसने पड़ोस में ही किराए का कमरा लेकर छात्रा को परेशान करना जारी रखा। इसी के चलते आय दिन की छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने 22 फरवरी की शाम जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था. तबीयत बिगड़ने के बाद छात्रा को परिजनों ने झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां अगले दिन 23 फरवरी को छात्रा ने उपचार के दौरान झांसी के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसकी शिकायत पीड़ित पिता ने करैरा थाना में पहुंचकर दर्ज कराई थी।

करैरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने बाद छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद करैरा थाना पुलिस ने छात्रा के माता-पिता के बयान व मामले की जांच करने के बाद आरोपी छात्र सक्षम लोधी पुत्र गजेंद्र लोधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर आज यानी रविवार को आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!