शिवपुरी: शहर के मनियर रोड़ पर संचालित SNV स्कूल में बाल संरक्षण आयोग की छापामारी के बाद जहां एक ओर स्कूल में बिना मान्यता अवैध हॉस्टल संचालित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है वहीं इसके साथ ही दूसरी ओर SNV स्कूल के फर्जीवाड़े की लंबी फेहरिस्त निकल कर सामने आई है। अगर यह कहा जाए कि शिवपुरी शहर के प्राइवेट स्कूलों में फर्जीवाड़ी की शुरुआत SNV स्कूल से होती है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। दरअसल इससे पहले भी SNV स्कूल का नाम छात्रवृत्ति घोटाले में सामने आ चुका है।जिसकी अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए तो SNV स्कूल में ताला और संचालक सलाखों के पीछे होगा।
एसएनबी स्कूल में अवैध रूप से संचालित मिला हॉस्टल:
एसएनवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को जब बाल आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की तो यहां स्कूल में बिना मान्यता के अवैध रूप से हॉस्टल संचालित मिला। स्कूल संचालक हॉस्टल संचालन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल को सील कर 2 सदस्य जांच कमेटी बनाई है। जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को देगी जिसके बाद स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल है SNV स्कूल:
बिना मान्यता अवैध हॉस्टल संचालन के साथ वर्ष 2015-16 वा 2016-17 में छात्रों की छात्रवृत्ति हडपने वाले स्कूलों में एसएनबी स्कूल का नाम प्रमुखता के साथ शामिल है। इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश हो चुके हैं। फिलहाल यह मामला कोतवाली थाने में लंबित है। इस मामले में अगर निष्पक्ष जांच की जाए तो स्कूल में ताला और संचालक संचालक जेल की सलाखों के पीछे होगा।

अवैध हॉस्टल ही नहीं छात्रवृत्ति घोटाले में भी शामिल है SNV स्कूल, निष्पक्ष जांच हो तो स्कूल में ताला संचालक होगा सलाखों के पीछे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment