शिवपुरी: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को शिवपुरी,बदरवास और बैराड़ में संयुक्त दल ने कार्यवाही की। राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त भ्रमण कर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच की तथा 2 जगह से अमानक खाद्य पदार्थ जप्त करने की भी कार्यवाही की गई।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उपसंचालक एवं अभिहित अधिकारी ने बताया कि शर्मा मिष्ठान भंडार शिवपुरी से बूंदी लड्डू एवं घी, सेसई मिष्ठान भंडार शिवपुरी से समोसा एवं घी, आयुष किराना स्टोर बैराड़ से अरुण लेमन येलो कलर एवं अजंता बेकिंग पाउडर, खुला मैदा एवं रवा, द स्काई लाइव रिपोर्ट बदरवास से धनिया पाउडर एवं वसुधैव कुटुंबकम होटल बदरवास से खुला दूध एवं मैदा के सैंपल लिए। शर्मा मिष्ठान भंडार शिवपुरी से लगभग 117 किलो घी तथा वसुधैव कुटुंबकम होटल बदरवास से डेढ़ किलो मैदा जप्त की। अमानक खाद्य पदार्थों को न बेचा जाए यह निर्देश दिए हैं। अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत अपना लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन fssai.gov.in/ foscos से प्राप्त करें। लाइसेंस की शर्तों का पालन करें और कार्यवाही में सहयोग करें। मांंस कारोबारी भी लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लें और दुकानों पर विक्रय हेतु रखे गए मांस को ढक कर रखें।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थो की जांच की, 2 जगह से अमानक खाद्य पदार्थ किए जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment