शिवपुरी: जिले में गिरबी रखी एक बीघा जमीन पर वापस करने के एवज में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर खनियाधाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसने अपनी 9 बीघा जमीन गांव के ही मदन त्रिपाठी पुत्र हरिशंकर त्रिपाठी को 2011 गिरवी रखी थी। जिसमें से 8 बीघा जमीन को पैसे देकर वापस ले लिया था। एक बीघा जमीन फिर भी गिरवी रखी थी। कांग्रेसी नेता मदन त्रिपाठी का घर आना भी था।
एक दिन मदन ने कहा कि वह उसके साथ अगर संबंध बना लेगी, तो वह इस जमीन को भी छोड़ देगा। इसके चलते जमीन के बदले अपने जिस्म का सौदा कर लिया। इसके बाद कांग्रेसी नेता मदन त्रिपाठी ने लगातार कई बार उसके साथ रेप किया। हालांकि गिरवी रखी जमीन वापस नहीं की गई।
महिला ने बताया कि 14 अप्रैल भीमराव अम्बेडकर की जयंती के दिन उसका पति कार्यक्रम में गया हुआ था। उस दिन कांग्रेसी नेता मदन त्रिपाठी ने उसके साथ रेप किया। जब उसने जमीन बापस मांगी तो मदन त्रिपाठी ने जमीन देने से मानकर दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कही थी।
शिकायत की बात मदन के पिता हरिशंकर को भी लग गई थी। 12 फरवरी को जब वह अपने पति के साथ खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में हरिशंकर ने रोक कर मारपीट कर दी थी। इसके बाद अपने साथ लगातार हो रहे रेप की बात अपने पति को बता दी थी। बता दें कि खनियाधाना पुलिस ने मदन त्रिपाठी और मदन के पिता हरिशंकर त्रिपाठी के खिलाफ रेप सहित मारपीट व जान से मारने की धमकी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर रेप का केस दर्ज: जमीन गिरवी को वापस लौटाने के एवज में महिला को बनाता रहा हवस का शिकार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment