शिवपुरी: राज्य शासन से अनुमोदित निष्पादन से संबंधित प्रक्रिया, प्रावधान, शर्तो तथा निर्बन्धनों से फुटकर कंपोजिट मदिरा की दुकानों के निष्पादन वर्ष 2024-25 अर्थात् दिनांक 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि हेतु नवीन आबकारी नीति घोषित हुई है। जिसके क्रम में जिला शिवपुरी की 113 कंपोजिट मदिरा दुकानों के 33 समूहों पर प्रथमतः वर्ष 2023-24 के वर्तमान अनुज्ञप्तिधारियों से नवीनीकरण आवेदन पत्र एवं नवीनीकरण से शेष 01 समूह (03 कंपोजिट मदिरा दुकान) पर लॉटरी आवेदन पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आमंत्रित किये गये। 01 समूह पर निर्धारित अवधि/समय में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोई भी लॉटरी आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुए है।
दिनांक 23.02.2024 को जिला निष्पादन समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार चौधरी कलेक्टर जिला शिवपुरी की अध्यक्षता में रघुवंश सिंह पुलिस अधीक्षक, उमराव सिंह मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी, संजय कुमार गुप्ता जिला आबकारी अधिकारी सदस्यों की उपस्थिति में नवीनीकरण के लिये 32 समूहों (110 कंपोजिट मदिरा दुकानों) पर प्राप्त आवेदन पत्र वर्ष 2024-25 के लिये जिले के निर्धारित आरक्षित मूल्य 254,94,74,692/- मे निहित राजस्व के 75 प्रतिशत से अधिक 93.42 प्रतिशत (आरक्षित मूल्य 238,17,61,304/-) होने से जिले में प्राप्त नवीनीकरण आवेदनों को जिला निष्पादन समिति द्वारा मान्य करते हुए पात्र लायसेंसियों के पक्ष में वर्ष 2024-25 की अवधि के लिये 32 मदिरा समूहों को नवीनीकृत किया गया। 32 समूहों पर वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य 207,10,96,780/- के विरूद्ध 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 238,17,61,304/- राजस्व प्राप्त हुआ।
निष्पादन से शेष एक मात्र समूह क्रमांक 01 (ए.बी रोड, फतेहपुर एवं झॉंसी तिराहा) आरक्षित मूल्य 16,77,13,388/- पर शासन निर्देशानुसार दिनांक 27.02.2024 से एम टेण्डर्स पोर्टल पर ऑनलाइन ई-टेण्डर आमंत्रित किए गए है।

शिवपुरी के 33 मदिरा समूहों में से 32 समूह हुए नवीनीकृत, 238 करोड़ आबकारी राजस्व सुरक्षित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment