Press "Enter" to skip to content

रात भर से गायब युवक का सुबह नहर किनारे मिला शव, हत्या कर फेंकी गई है लाश जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के बैसोराकलां गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक का शव आज गांव के बाहर नहर किनारे मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक़ बैसोराकलां गांव का रहने वाला 26 वर्षीय संतोष पाल पुत्र दयाराम पाल शुक्रवार की रात साढ़े 9 से 10 के बीच घर से फोन पर बात करते हुए निकला था। इसके बाद वह बापस नहीं लौटा। आज सुबह कुछ ग्रामीणों को नहर किनारे संतोष पाल का शव मिला था। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल परिजन सहित पुलिस को दी थी। संतोष पाल के एक कान कर गहरा जख्म का निशान है। संभवता संतोष पाल की कनपटी पर लोहे की नुकीले हथियार से हमला किया गया है।

हत्या किसने और क्यों की इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। मृतक के पिता दयाराम पाल का कहना है। कि उनकी व उनके किसी भी बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी। बता दें कि दिनारा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!