Press "Enter" to skip to content

हाईवे पर सब्जी से भरी बोलेरो पिकअप गाड़ी पलटी, सड़क पर फैली सब्जियां, टायर फटने से हुआ हादसा, ड्राइवर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार को सब्जी से भरी एक बोलेरो पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में गाड़ी में सवार ड्राइवर और कुछ लोगों को मामूली चोटे आई। बाद में एक ट्रैक्टर की मदद से पलटी हुई गाड़ी को सीधा कराया गया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक बोलेरो पिकअप गाड़ी ग्वालियर से सब्जी भरकर शिवपुरी की तरफ आ रही थी तभी सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। जिस गाड़ी में भारी सब्जियां सड़क पर फैल गई वहीं हादसे में ड्राइवर और गाड़ी में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!