नॉर्मल डिलीवरी के समय शिशु का सिर फंसने से हुई मौत, परिजनों का आरोप डिलीवरी के समय ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर कमरे में सो रही थी
शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो जाने पर शुक्रवार की सुबह परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण दुनिया में आने से पहले ही उनके नवजात शिशु की जान चली गई।हंगामे की खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ आशुतोष चौऋषि ने इस मामले को लेकर एक जांच कमेटी का गठन कर जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन परिजनों को दिया है.
लापरवाही छिपाने मृत शिशु को वेंटिलेटर पर रखा:
जानकारी के अनुसार नेहा पत्नी दीपक जाटव उम्र 24 वर्ष निवासी कमलागंज शिवपुरी को बुधवार की शाम प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया.जहां गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में कराई गई जांचों में महिला की सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई.जिसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 3:30 बजे महिला को डिलीवरी के लिए लेबर रूम में ले जाया गया.परिजनों का आरोप है की डिलीवरी के समय ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अपने कमरे में सोती रही और नसों के द्वारा महिला की डिलीवरी कराई जा रही थी इसी दौरान प्रसव के समय बच्चा फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई. मौत के बाद डॉक्टर और नर्सेज द्वारा लापरवाही छुपाने के लिए मृत शिशु को वेंटिलेटर पर रख दिया गया. जिसके बाद परिजनों ने नवजात शिशु की मौत के लिए अस्पताल स्टाफ की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा को शांत कराया. इस मामले में मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ आशुतोष चौऋषि ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही है।

मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही के लगाए आरोप, जांच कमेटी गठित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment