Press "Enter" to skip to content

इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रॉला की चपेट में आने से युवक का पैर टूटा, दाल मिल से दाल भरकर निकल रहा था ट्राला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रॉला की चपेट में आने से एक युवक का पैर टूट गया। हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार भारतपाल निवासी मोहना ट्राला पर क्लीनर का काम करता है। गुरुवार की शाम शिवपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित दाल मिल से दाल भरकर ट्राला को निकलवा रहा था इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और ट्राला का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया जिससे उसका पैर टूट गया। जिसके बाद घायल भारतपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!