शिवपुरी। वरिष्ठ पत्रकार और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के वाईस चेयरमैन आलोक एम इन्दौरिया के निवास पर पहुंचकर शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र जैन अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्ति की तथा शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की। उन्होंने स्वर्गीय आभा रानी उपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 14 फरवरी को,वरिष्ठ पत्रकार आलोक एम इंदौरिया की धर्म पत्नी श्रीमती समता की पूज्य माता श्रीमती आभा रानी उपाध्याय का उनके निवास पर निधन हो गया था वे उन्हीं के साथ रहतीं थीं और 89 वर्ष की थी। इसके,पूर्व वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार प्रमोद भार्गव एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा भी आलोक इंदौरिया के निवास पर पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की साथ ही मंगलम संस्था की ओर से एक शोक संवेदना पत्र भी दिया। अपना घर आश्रम की ओर से रमेश चंद्र अग्रवाल ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और इंदोरिया परिवार को इस दुख की घड़ी मे अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान स्वर्गीय आभा रानी उपाध्याय के नाती एडवोकेट हाईकोर्ट नमन इंदौरिया,रेड क्रॉस के प्रबन्ध समिति के सदस्य रवि गोयल,हरिशंकर दुबे बांकडे वाले सहित उनके परिवार जन उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पत्रकार आलोक एम इंदौरिया के निवास पर विधायक देवेंद्र जैन ने पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment