शिवपुरी के जिला अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां जिला अस्पताल में बुधवार रात करीब आधे घंटे तक बत्ती गुल रही। वहीं, अस्पताल के पास जनरेटर होने के बावजूद उसे चालु नहीं किया गया। इससे भर्ती मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई सांस के मरीजों के अटेंडरों के माथे पर चिंता की लकीरे देखी गईं। जिला अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर मोबाइल की टोर्च की रोशनी में काम करते हुए देखे गए। इमरजेंसी में आए मरीजों के पर्चे नहीं बन सके। ट्रॉमा सेंटर समेत अन्य वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई भी बाधित रही।
बता दें कि बुधवार शाम से ही मौसम खराब हो गया था। शहर में तेज आंधी के बाद हल्की बारिश हुई थी। इससे शहर में बिजली सप्लाई की भी व्यवस्था चरमरा गई थी। इसी दौरान जिला अस्पताल की रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली गुल हो गई थी और रात नो बजे बिजली सप्लाई चालू हुई थी। लेकिन जिला अस्पताल में आधे घंटे तक बिजली गुल रहने के बावजूद जिला अस्पताल के जनरेटरों को चलाया ही नहीं गया और न ही जनरेटर चालु करने की कोशिश की गई। जबकि जिला अस्पताल में बिजली व्यबस्था को बहाल रखने के लिए जनरेटरों को ऑटोमिशन सिस्टम के जरिए स्वतः ही चालू हो जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ना ही जनरेटरों को मेनुअली चलाया गया।
अस्पता में भर्ती मरीज के बेटे प्रमोद ने बताया कि उसके पिता 70 साल के हैं। उन्हें सांस की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिजली गुल रहने के चलते उसके पिता को ऑक्सीजन नहीं मिल सकी थी। जिससे उन्हें घबराहट और बेचैनी हुई थी। पुरानी शिवपुरी के रहने बाले मोहम्मद आबिद अंसारी ने बताया कि वह अपनी पांच साल की बीमार बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। लेकिन बिजली न होने की वजह से भर्ती का पर्चा ही नहीं बन सका था।
इस लापरवाही के मामले में जब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर बी एल यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि घरों में भी बिजली गुल होती है। यह वैसे आम बात है इसके साथ ही उन्होंने बिजली सप्लाई बंद रहने का कारण बिजली सप्लाई कट होने के बाद जनरेटर के ऑटोमिशन सिस्टम को फेल होना बताया। उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन के द्वारा 15 मिनट बाद जनरेटरों को मेनुअली चालु कर दिया गया था।

आधे घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा जिला अस्पताल: भर्जी मरीज परेशान होते रहे, इमरजेंसी पर्चे सहित ऑक्सीजन व्यवस्था भी फेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment