Press "Enter" to skip to content


शराबी युवक पिंगल आदिवासी ने की गांव के ही युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मारूखेड़ी एचवाडा में एक शराबी युवक ने गांव के ही एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई जहां पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रघुवीर पुत्र होतम आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात वह खाना खाकर अपने कमरे में लेटा हुआ था। तभी गांव का ही पिंगल आदिवासी शराब के नशे में उसके घर के बाहर आकर उससे गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली गलौज करने से मना किया तो शराबी युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसके बाद शराबी युवक का चाचा भी मौके पर आ गया। उसने भी युवक को गाली गलौज कर दी। जिसकी शिकायत युवक ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!