Press "Enter" to skip to content

अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान सहित अनाज जला / Shivpuri News

शिवपुरी ग्राम खैरौना में एक आदिवासी की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते दिन में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान सहित अनाज जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना के दौरान पीड़ित परिवार सहित शिवपुरी आया था। जब शाम को वह घर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में पता चला।


जानकारी के अनुसार दशरथ आदिवासी निवासी ग्राम खैरोना ने बताया कि वह दिन में परिवार सहित शिवपुरी गया था जब लौट कर शाम को गांव आया तो देखा कि मेरी झोपड़ी पूरी तरह जल गई। पूछने में पड़ोसी के बताया कि अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई। जब तक आग बुझाते तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। दशरथ ने बताया कि उसकी झोपड़ी में गृहस्थी का सामान सहित धान और मूंगफली रखी हुई थी वह भी जल गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!