शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में सीएम राइज स्कूल के शासकीय शिक्षक के सूने मकान में हुई लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण की चोरी की वारदात का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस के लम्बे हाथ चोर की गिरेबान तक पहुंच चुके हैं। सूत्रों की माने तो इस चोरी की बड़ी वारदात को केवल एक चोर ने ही अंजाम दिया था।
मथुरा- वृंदावन दर्शन करने गया था शिक्षक परिवार:
यहां आपको बता दें कि देहात थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में रहने वाले सीएम राइज स्कूल के शिक्षक बलराम झा के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने 11 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे जब शिक्षक अपने परिवार के साथ दिसंबर माह में मथुरा- वृंदावन में दर्शन करने गया हुआ था। इसी दौरान चोर ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की वारदात पता शिक्षक को बापस घर लौटने के बाद लगा। शिकायत के बाद देहात थाना पुलिस ने चोरी की वारदात की पड़ताल शुरू कर दी थी।
ये सामान गया था चोरी:
शिक्षक बलराम झा ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि चोर अलामरी रखे तीन सोने के हार, तीन सोने की चूड़ी के सेट, एक बेंदा, एक सोने का बड़ा मंगलसूत्र, सोने के दो छोटे मंगलसूत्र, दो बड़ी जेंट्स अंगूठी, चार लेडिज अंगूठी, चांदी के एक बड़ी करधौनी, दो छोटी करधौनी, चांदी की एक जोड़ बड़ी तोड़िया, छह जोड पायलें, सोने की एक जोड़ झुमकी, चार जोड़ टाप्स चोरी करके ले गए। इसकी शिकायत देहात थाना में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम
सीएम राइज स्कूल के शिक्षक बलराम झा के सूने मकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने चोर को पकड़ने में पुलिस की मदद और सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।

सीएम राइज स्कूल के शिक्षक के घर हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस जल्द करेगी खुलासा, चोर की गिरेबान तक पहुंची पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment