शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना पुलिस ने 3 माह पूर्व अगवा हुई एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को मंगलवार को रतलाम से बरामद कर लिया है। नाबालिग लड़की मेडिकल जांच में प्रेंग्नेंट निकली है।नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं प्रेंग्नेंट किशोरी द्वारा अपने माता-पिता के साथ जाने से इन्कार करने के बाद सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को वन स्टेप सेंटर भेज दिया है।
पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट:
जानकारी के मुताबिक कोलारस थाना क्षेत्र के बैडारी गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की 29 नवंबर 2023 को अचानक अपने घर से लापता हो गई। जिसके बाद पिता ने भेडौन गांव के रहने वाले युवक अतर सिंह जाटव पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
कर्नाटक और रतलाम में किया दुष्कर्म
अतर सिंह जाटव नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा कर कर्नाटक ले गया यहां एक फैक्ट्री में दोनों ने एक माह तक मजदूरी की जिसके बाद दोनों भाग कर रतलाम आ गए तभी से रतलाम में रह रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की मोबाइल लोकेशन निकाली जो रतलाम की निकली मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ रतलाम से धर दबोचा।

3 माह पूर्व अगवा नाबालिग को पुलिस ने रतलाम से किया बरामद अपहरण और रेप के आरोपी युवक को भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment