Press "Enter" to skip to content

पति के साथ टीकाकरण कराने अस्पताल जा रही पत्नी चलती बाइक से गिरी, हाथ पैर सिर और मुंह पर लगी चोटें / Shivpuri News

घायल महिला को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अटरुनी गांव की रहने वाली एक महिला चलती बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार रश्मि पत्नी अजेन्द्र जाटव निवासी अटरुनी अपने पति के साथ टीकाकरण कराने बाइक से अस्पताल जा रही थी इसी दौरान अटरुनी रोड़ पर अचानक रश्मि चलती बाइक से गिर गई।इस हादसे में महिला के हाथ पैर सिर और मुंह पर चोटें आईं हैं। महिला को पति ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!