Press "Enter" to skip to content

जौनपुर बस सड़क हादसे में पत्नी की मौत:पति की हालात गंभीर, चार धाम की यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले से चार धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की रात जौनपुर के त्रिलोचन नहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। बस में चालक समेत कुल 63 लोग सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


इस घटना में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव की रहने वाली महिला की मौत हुई है। महिला का शव आज जौनपुर से शिवपुरी लाया गया। जहां आज पहाड़ी गांव में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

पत्नी की मौत जबकि पति की हालत गंभीर

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के रहने वाले दीपक राठौर ने बताया कि शिवपुरी जिले से उसकी मां उर्मिला राठौर (55), पिता मदन राठौर (57) वर्ष और छोटा भाई नीरज राठौर (22) चार धाम की यात्रा पर जिले के अन्य लोगों के साथ 14 फरवरी को निकले थे।

यात्रा पर ले जाने वाला दलाल शिवपुरी शहर का रहने वाला हरि राठौर था। जिसने 18 हजार प्रत्येक सदस्य से लिए थे। यह यात्रा एक माह की रहने वाली थी। लेकिन बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। दीपक ने बताया कि मां की मौत के बाद शव शिवपुरी लाया गया था।

जहां उनका अंतिम संस्कार गांव में किया गया। बता दें इस घटना में घायल हुए मृतिका के पति मदन राठौर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार शिवपुरी शहर के निजी अस्पताल में जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!