शिवपुरी: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, ईवाएम हटाकर पीएम मोदी आपने मत पत्र से चुनाव कराया तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आप प्रधानमंत्री नहीं बनोगे। ईवीएम ही इनका सबसे बड़ा हथियार है। इनको पता है ईवीएम से ही सत्ता है।
दिग्विजय सिंह मंगलवार को शिवपुरी दौरे पर थे। वे यहां राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे जब पूछा गया कि ‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें कितनी आएंगी?’ इस पर उन्होंने कहा, अगर पीएम नरेंद्र मोदी में साहस है, हिम्मत है तो जनमत के आधार के लिए बैलेट पेपर से चुनाव करा कर देख लें। उन्हें पता लग जाएगा कितनी सीटें आएंगी। मैं उन्हें चुनौती देता हूं।
भाजपा को मंदिर बनाना नहीं, मस्जिद गिराना था
अयोध्या राम मंदिर को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, भाजपा कहती है कि 500 साल बाद रामलला को लाए हैं। जब इतने साल बाद राम को ला सकते हो तो देश के करोड़ों रुपए लूटकर भागे नीरव मोदी और विजय माल्या को वापस क्यों नहीं ला पा रहे।
उन्होंने कहा, रामलला की लड़ाई भाजपा ने नहीं, 1850 से निर्मोही अखाड़ा ने लड़ी थी। फिर 1925 में आरएसएस बनी, 1950 जनसंघ बना, 1965 विश्व हिन्दू परिषद बनी, 1980 भाजपा बनी। तब इनका राम मंदिर का मुद्दा था ही नहीं। राम मंदिर मुद्दा 1984 में बना, जब भाजपा के चुनाव में दो सदस्य रह गए थे। तब से अब तक हिंदू-मुस्लिम को लड़वा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य राम मंदिर को बनाना नहीं, मस्जिद को गिराना था। जिस मस्जिद को गिराकर भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही थी। वहां मंदिर का निर्माण नहीं हुआ। जो स्थान कांग्रेस के शासन में स्वीकृत किया गया था, मंदिर वहीं बना है।
मुस्लिम लीग और RSS ने अंग्रेजों का साथ दिया
दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह देश सभी का है। हिन्दू-मुस्लिम एक न होते तो देश को आजादी नहीं मिल सकती थी। आजादी की लड़ाई के वक्त अगर सिंधिया झांसी की महारानी लक्ष्मी बाई का साथ दे देते तो 1857 में अंग्रेज देश से बाहर हो जाते।
अंग्रेज समझ चुके थे कि देश में ब्रिटिश हुकूमत चलाने के लिए हिन्दू और मुसलमानों को बांटना होगा। इसके बाद अंग्रेजों ने मुसलमानों के लिए मुस्लिम लीग और जमाते इस्लामिक बनाई। हिंदुओं के लिए आरएसएस और हिन्दू महासभा बनाई। इन चारों संगठनों ने आजादी की लड़ाई में भाग न लेते हुए, ब्रिटिश हुकूमत का साथ दिया था। यही इन संगठनों का इतिहास है।

मत पत्र से चुनाव कराएं, मोदी पीएम नहीं बनेंगे, ईवीएम ही इनका सबसे बड़ा हथियार है, इसी से सत्ता है: दिग्विजय सिंह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment