Press "Enter" to skip to content

अंतिम छोर तक के व्यक्ति को सरकार की योजनाओ का लाभ मिले: वीरसिंह सगर / Shivpuri News

भाजपा अजा मोर्चा के दलित बस्ती सम्पर्क अभियान की शुरुआत हुई

कोलारस। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य और मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के सभी जिलों में दलित बस्ती और अनुसूचित जाति छात्रावास का सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवपुरी जिले के कोलारस के  छात्रावासों में संपर्क अभियान चलाया गया जिसमें मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं दलित बस्ती सम्पर्क अभियान के जिला संयोजक डॉ वीर सिंह सगर के नेतृत्व में आज कोलारस शासकीय अनुसूचित जाति, बालक उत्कृष्ट छात्रावास, शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास, कोलारस में सम्पर्क अभियान चलाया।

वहीं इस दौरान छात्र छात्राओं से मौखिक संवाद किया और सरकार द्वारा चलाई जा अनुसूचित जाति वर्ग के विकास और कल्याण के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को बताया तथा छात्रों की समस्याओं को जाना। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर, जिला मंत्री नीरज सगर, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, सुरेश जाटव, दीपक वत्स, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी अनंत सिंह जाट सहित छात्रवासों के अधीक्षक और स्टाफ मौजूद रहा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!