Press "Enter" to skip to content

हाथ के अंगूठे को काटकर जंगल में अघोरी विद्या: दिव्यांग पिता ने की एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में अघोरी विद्या कर एक 9वीं कक्षा के छात्र के हाथ का अंगूठा काटकर उससे निकले खून से अघोरी पूजा करने का मामला सामने आया है। जहां अघोरी विद्या सीख रहे मनियर के रहने वाले एक युवक ने 13 वर्षीय छात्र को जंगल में ले जाकर तांत्रिक विद्या कर उसके अंगूठे को काटकर खून नारियल पर चढ़ाकर पूजा करवाई है।

मनियर के रहने वाले दिव्यांग पिता ने अपने बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि जब उसके बेटे का खून तांत्रिक विद्या सीख रहे युवक ने नारियल पर चढ़वाया है। उस दिन से उसका बेटा बीमारी के दौर से गुजर रहा है।

शहर के कोतवाली क्षेत्र के मनियर के रहने वाले 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय बालक देवेंद्र राठौर ने बताया कि 8 फरवरी को वह घर पर था। इसी बीच मनियर तालाब के पास रहने वाला बिस्सी गुर्जर घर आया और अपने आप मेरे पिता मोहर सिंह राठौर की पहचान वाला बताते हुए भंडारे में निमंत्रण खाने चलने की बात कहने लगा। इसके बाद वह बिस्सी गुर्जर के साथ बाइक पर सवार होकर भंडारा खाने चला गया। बिस्सी गुर्जर उसे बांकडे हनुमान मंदिर के पास जंगल मे गया।

जहां एक चबूतरे पर उसने पूजा पाठ शुरू कर दी। चबूतरे के चारों ओर माला और नारियल रख उसने नग्न होकर पूजा पाठ शुरू कर दी। कुछ देर बार उसने मेरे हाथ के अंगूठे को जबरदस्ती चाकू से काट दिया और अंगूठे से निकले खून को नारियल पर चढ़ाने लगा।

जब चीखा तो उसने चाकू गले पर रख मार देने की बात कही थी। इसके बाद बिस्सी गुर्जर उसे बाइक पर बैठाकर घर छोड़ गया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुआ चला गया। यह बात उसी रात उसने अपने पिता को बताई थी।

अघोरी विद्या सीख रहा है युवक

दिव्यांग मोहर सिंह राठौर ने बताया कि मनियर तालाब के पास रहने वाला बिस्सी गुर्जर जिसे वह जानता है वह पहले सब्जी का हाथ ठेला लगाने का काम करता था। हालांकि, उस काम को बंद कर वह किसी बाबा के चक्कर में आकर अघोरी विद्या सीख रहा है।

बिस्सी गुर्जर ने अघोरी विद्या का इस्तेमाल कर उसके बेटे का अंगूठा काटकर बलि दी है। उसी दिन से बेटे की तबीयत बिगड़ गई है जब से बिगड़ी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया है। इसी की शिकायत लेकर आज वह एसपी ऑफिस पहुंचा हैं और आरोपी बिस्सी गुर्जर पर कार्रवाई चाहता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!