Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर और बस की आमने-सामने से टक्कर: सवारियों को आई मामूली चोट; एक तेज रफ्तार बाइक ठेले में घुसी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के मनियर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस और ट्रैक्टर की आमने से सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में बस और ट्रैक्टर सवार तीन से चार लोगों को मामूली चोटे आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। आज मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष ने कोतवाली में एक्सीडेंट की शिकायत दर्ज कराई है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग रघुवंशी बस सर्विस की बस (MP33P0353) गुना बायपास की ओर से आ रही थी। इसी दौरान मनियर बायपास के पास बस ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में बस का अगला शीशा चकनाचूर हो गया साथ ही बस और ट्रैक्टर की बॉडी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

इस घटना में बस और ट्रैक्टर में सवार तीन से चार सवार घायल हुईं है। जिन्हें कोतवाली पुलिस के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

बाइक ने मारी चाट के ठेले में टक्कर

बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत से कुछ दूर ही एक बेकाबू बाइक सड़क किनारे खड़े चाट के ठेले से टकरा गई। बाइक की टक्कर से चाट के ठेले पर रखा चाट का सामान सड़क पर बिखर गया। जिससे चाट के ठेला संचालक को नुकसान हुआ है। बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!