Press "Enter" to skip to content

पीएम जनमन आवास योजना में भ्रष्टाचार सरपंच पति और देवर ने आदिवासियों से वसूले 10-10 हजार रुपए / Shivpuri News

आदिवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दर्ज कराई शिकायत

शिवपुरी: जिले की बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत बरौदिया में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां सरपंच पति और देवर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त में से 10-10 हजार रुपए बसूले गए। ग्रामीणों ने बताया कि  हमारी पंचायत की सरपंच वर्षा यादव के पति रामकुमार यादव और उनके देवर खैरा यादव द्वारा 10-10 हजार रुपए बसूले गए हैं। अब दूसरी किस्त के लिए भी सरपंच पति और देवर द्वारा 15-15000 की मांग की जा रही है। नहीं देने पर गाली गलौंज जान से मारने की धमकी और मारपीट की जाती है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को दर्ज कराते हुए लिए गए रुपए वापस दिलाए जाने और सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!