शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना पुलिस ने सुनाज पंचायत के रोजगार सहायक के साथ हुई अभद्रता और उसके सरकारी लेपटॉप के तोड़ने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और गालीगलौज सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला सोमवार की रात दर्ज कर लिया है।
सुनाज पंचायत के 35 वर्षीय रोजगार सहायक धनपाल पुत्र लालजीराम यादव ने कोलारस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह बीते रोज सुनाज गांव में अपने ताऊ के लडके राजपाल यादव की ऑनलाईन की दुकान के बाहर खडा था और प्रधान मंत्री जनमन आवास योजना का कार्य कर रहा था। तभी गावं का आशाराम परिहार आया और मुझसे बोला की मुझे आवास क्यों नहीं मिला तो मैने कहा कि जब बजट आयेगा तो मिल जायेगा तो वह बोला कि तूने मेरा नाम प्रतीक्षा सूची से भी काट दिया है।
इसी बात से भड़ककर आशाराम ने परिहार गालियां देते हुए सरकारी लेपटोप को उठाकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। आशाराम परिहार ने उसे आवास न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी थी। कोलारस थाना पुलिस ने रोजगार सहायक की शिकायत पर आरोपी आशाराम परिहार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जनमन आवास न मिलने से भड़का ग्रामीण: रोजगार सहायक का तोड़ा लेपटॉप, दी गालियां, शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment