Press "Enter" to skip to content

भतीजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा: चाचा पर दो भाइयों ने किया कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पातिचक्क गांव में भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा-भतीजी के साथ दो लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। घायल चाचा-भतीजी को पहले खनियाधाना के स्वास्थ्य केंद्र फिर बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

पातिचक्क गांव के रहने वाले शिशुपाल लोधी ने बताया कि उसकी 16 साल की भतीजी सोमवार की शाम खेत से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के मायासिंह ने भतीजी के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। भतीजी के साथ आ रहे उसके छोटे भाई ने यह बात घर पहुंचकर बताई। जब इसकी शिकायत भतीजी को ले जाकर युवक के परिजन प्रेम नारायण लोधी और पप्पू लोधी से की तो दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला बोल दिया। जब मुझे बचाने का प्रयास भतीजी ने किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। मायापुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!