Press "Enter" to skip to content

दिनदहाड़े झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान स्वाहा जलती आग में घुसकर बचाई मासूम बच्ची की जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बामौर गांव में सोमवार की दोपहर एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं झोपड़ी में सो रही एक मासूम बच्ची को परिजनों जलती आग के बीच बमुश्किल बचाया। बाद में लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र के बामोर गांव के निवासी विश्राम केवट की झोपड़ी में सोमवार की दोपहर अचानक से भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में विश्राम केवट की झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। गनीमत ये रही कि झोपड़ी में सो रही एक मासूम बच्ची को परिजनों ने जलती आग के बीच झोपड़ी में घुसकर बचा लिया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर आगजनी का मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!