Press "Enter" to skip to content

मस्जिदों पर लाउड स्पीकर पर अजान और खुले में मांस अण्डों की बिक्री पर रोक लगाने बजरंग दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में मस्जिदों पर लाउड स्पीकर पर अजान और खुले में मांस अण्डों की बिक्री पर रोक लगाने सोमवार को बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बजरंग दल ने बताया कि माननीय न्यायालय एवं शासन के आदेश के पालन में समस्त हिन्दू मंदिरों से लाउड स्पीकर आदि हटा लिये गये हैं, परंतु शिवपुरी में विभिन्न मस्जिदों से शासन के आदेश के खिलाफ तेज आवाज में कमलागंज, पुरानी शिवपुरी, अम्बेडकर कॉलोनी, बडौदी आदि पर प्रात काल से रात्रि तक लाउड स्पीकर से अजान दी जा रही है एवं शिवपुरी जिले में कई स्थानों पर रिहायशी बस्ती में खुले तौर पर मांस एवं अण्डे का विक्रय किया जा रहा है, जिससे आम जनता को असुविधा के साथ बहुत अधिक परेशानियों का सामन करना पड़ रहा है। उपरोक्त दोनों ही बिन्दुओं पर पूर्व में ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं। बावजूद जिले में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। बजरंग दल ने कलेक्टर से तत्काल उचित कार्यवाही की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!